इस साल की सबसे ज्यादा फिल्में साल 1994 अक्षय के करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस साल अभिनेता ने पूरी 11 फिल्मों में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया था, जिनमें से पांच मूवीज बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। इस साल अक्षय एलान, ये दिल लगी, जय किशन, मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, इक्के पे इक्का, अमानत, सुहाग, जख्मी दिल, जालिम और हम हैं बेमिसाल में काम करते नजर आए थे। पांच फिल्में हिट होने के साथ ही साल 1994 में अक्षय की छह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी भी थीं। इनमें जय किशन, इक्के पे इक्का, अमानत, जख्मी दिल, जालिम और हम हैं बेमिसाल जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।  

Design a site like this with WordPress.com
Get started